LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

ओडिशा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द, फिजिकल टेस्ट की तैयारी करें

ओडिशा स्टेट सेलेक्शन बोर्ड (SSB) जल्द ही कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा 7 से 18 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, अभ्यर्थी अपडेट चेक कर

ओडिशा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द, फिजिकल टेस्ट

ओडिशा स्टेट सेलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 7 से 18 दिसंबर 2024 तक राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही स्टेट बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

ओडिशा स्टेट बोर्ड परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जारी करेगा। परिणाम घोषित होते ही वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

फिजिकल टेस्ट के लिए पात्रता

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए पात्र होंगे।

PMT (शारीरिक मापदंड परीक्षण)

  • सामान्य/ SEBC (पुरुष): न्यूनतम लंबाई 168 सेमी, छाती बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी, न्यूनतम वजन 55 किलोग्राम।

  • NSIT
    Nsmch

    SC/ST (पुरुष): न्यूनतम लंबाई 163 सेमी, छाती बिना फुलाए 76 सेमी और फुलाने पर 81 सेमी, न्यूनतम वजन 50 किलोग्राम।

PET (शारीरिक दक्षता परीक्षण)

  • सभी वर्गों के पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।

  • लंबी कूद न्यूनतम 4 मीटर एवं ऊंची कूद 1.38 मीटर होनी चाहिए।