LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

NEET UG 2025 Topper: नीट यूजी 2025 में बिहार के छात्रों ने फिर लहराया परचम! बेतिया के मृणाल झा ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 4, देखें पूरी लिस्ट

NEET UG 2025 Topper: में बिहार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बेतिया के मृणाल झा ने AIR 4, पटना की आशी सिंह ने AIR 12 और मुस्कान आनंद बनीं स्टेट टॉपर। जानें बिहार के टॉपर्स की पूरी लिस्ट।

NEET UG 2025 Topper
बिहार के छात्रों की बड़ी कामयाबी- फोटो : social media

NEET UG 2025 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया। देशभर के लाखों छात्र इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार से इस बार 1,64,186 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 1,59,167 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 80,954 छात्र सफल घोषित किए गए।यह आंकड़ा 2024 की तुलना में स्पष्ट रूप से बेहतर है, जब 1.54 लाख पंजीकरण के मुकाबले 74,743 छात्र क्वालिफाई कर पाए थे। इस बार के परिणाम बिहार की शैक्षणिक उन्नति और मेहनत को दर्शाते हैं।

बिहार के टॉपर्स

 मृणाल झा (AIR 4) – बेतिया, बिहार

बेतिया जिले के निवासी मृणाल झा ने ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने 99.99981189 परसेंटाइल स्कोर किया। हालांकि उन्होंने दिल्ली से परीक्षा दी, लेकिन उनकी जड़ें बिहार में हैं, और वे राज्य के सबसे बड़े टॉपर के रूप में सामने आए हैं।

Diarch GO

आशी सिंह (AIR 12) – पटना, बिहार

पटना की आशी सिंह ने NEET UG 2025 में AIR 12 प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें 99.9994568 परसेंटाइल स्कोर मिला। उन्होंने भी दिल्ली से परीक्षा दी थी। आशी का यह प्रदर्शन पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुस्कान आनंद (AIR 112) – बिहार स्टेट टॉपर

बिहार की मुस्कान आनंद को ऑल इंडिया रैंक 112 प्राप्त हुआ है और वे बिहार की स्टेट टॉपर बनी हैं। उनका यह प्रदर्शन राज्य में लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन गया है।

NSIT
Nsmch

अन्य उल्लेखनीय नाम: सूरज कुमार का कीर्तिमान

दून पब्लिक स्कूल, रमजानपुर के छात्र सूरज कुमार ने भी इस परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से आए छात्रों के लिए नई उम्मीद की किरण है।

बिहार का NEET 2025 आंकड़ों में विश्लेषण

वर्ष    रजिस्ट्रेशन    परीक्षा में शामिल    सफल छात्र    सफलता दर

2024    1,54,461    1,49,542    74,743    ~50.00%

2025    1,64,186    1,59,167    80,954    ~50.85%