LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

NEET-UG 2025 -अपनी पसंद के सेंटर पर अभ्यर्थी दे पाएंगे नीट-यूजी 2025 की परीक्षा, बिहार में 35 जगहों पर बनाए गए हैं सेंटर, देखें लिस्ट

NEET-UG 2025 - नीट यूजी 2025 को लेकर ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं। जिसको लेकर बिहार में एनटीए में पटना सहित 35 सेंटर बनाए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपनी पसंद के शहर में सेंटर चुनने का ऑप्शन दिया जा रहा है।

NEET-UG 2025 -अपनी पसंद के सेंटर पर अभ्यर्थी दे पाएंगे नीट-य

PATNA - MBBS की सीटों पर एडमिशन के लिए नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन शुरू है। जिसकी अंतिम तिथि आगामी सात मार्च तक है। छात्र नीट की ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं छात्रों को अपने हिसाब से परीक्षा का सेंटर चुनने का भी ऑप्शन चुनने का मौका दिया गया है।

बता दें कि नीट यूजी 2025 का आयोजन चार मई को होगा. इसके साथ ही एनटीए ने बिहार में 35 सेंटर बनाए हैं। जो अलग अलग शहरों में होंगे। इन 35 केंद्रों में  पटना, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, समस्तीपुर, रोहतास (सासाराम), शेखपुरा, सीवान, सुपौल, गया, वैशाली (हाजीपुर), मधुबनी, नालंदा, सीतामढ़ी, वैशाली अररिया, भोजपुर (आरा), अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया), कैमूर (भभूआ), भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. 

Diarch GO

अभ्यर्थियों के लिए सेंटर चुनने का ऑप्शन

आवेदन करते समय इन शहरों को एग्जाम सेंटर के लिए स्टूडेंट्स चुन सकते हैं। इससे छात्रों को परीक्षा में पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई भी नहीं होगी।

पिछली गलतियों से लिया सबक, एआई के ले रहे मदद

एनटीए के अधिकारियों ने बताया है कि जिन केंद्रों पर फर्जी परीक्षार्थी नीट यूजी 2024 में पकड़े गये थे, वहां भी सेंटर बनाये जायेंगे. पटना, खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर या दूर-दराज के क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी. इस बार फॉर्म भरने के दौरान ही कई प्रकार के वेरिफिकेशन एआइ के माध्यम से किये जा रहे हैं।

NSIT
Nsmch

विदेश में भी बनाए गए नए सेंटर

नीट का आयोजन देश के 552 शहरों में होगा. भारत के बाहर 14 शहरों में केंद्र बनाये जायेंगे. एनटीए ने नोटिस जारी कर कहा कि विदेशों में भी नये एग्जाम सेंटर बनाये जायेंगे. एनटीए की तरफ से कुवैत सिटी, दुबई, अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह और सिंगापुर में नीट यूजी 2025 के लिए नये एग्जाम सेंटर जोड़े गये हैं. टोटल 566 केंद्रों पर परीक्षा होगी. 

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक 13 भाषाओं में होगी. फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी से 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. फिजिक्स में 180 अंक के 45 व केमिस्ट्री में भी 180 अंक के 45 प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं, बायोलॉजी (बॉटनी व जूलॉजी) से 360 अंक के 90 प्रश्न पूछे जायेंगे. 

सिर्फ एक आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी

एनटीए ने कहा है कि एक अभ्यर्थी केवल एक आवेदन करेंगे. स्टूडेंट्स को आवेदन करते समय अपना या अपने पेरेंट्स का फोन नंबर देना होगा. सूचना बुलेटिन और एनटीए वेबसाइट पर दिये गये निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा. अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो अभ्यर्थियों को प्रथमदृष्टया आयोग्य घोषित कर दिया जायेगा. स्टूडेंट्स अधिक जानकारी फोन नंबर 011-40759000 या [email protected] पर मेल कर प्राप्त कर सकते हैं.