LATEST NEWS

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

NCERT Recruitment 2025: बिना परीक्षा के सीधे पाएं नौकरी, सैलरी भी 60 हजार तक होगी

NCERT ने मीडिया प्रोडक्शन डिवीजन में बिना लिखित परीक्षा के विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। चयन साक्षात्कार और कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

NCERT recruitment
NCERT recruitment- फोटो : NCERT recruitment

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने मीडिया प्रोडक्शन डिविजन में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन केवल वॉक-इन इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 से 22 मार्च 2025 के बीच होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। 

एनसीईआरटी की ओर से जारी इस भर्ती में एंकर, प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो और ऑडियो), ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट, वीडियो एडिटर, कैमरामैन और साउंड रिकॉर्डिस्ट के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ सुबह 9 बजे सीआईईटी, एनसीईआरटी कार्यालय में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार का कार्यक्रम पहले ही तय कर दिया गया है, जिसमें 17 मार्च को एंकर, 18 मार्च को प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो एवं ऑडियो), 19 एवं 20 मार्च को वीडियो एडिटर, 21 मार्च को कैमरामैन तथा 22 मार्च को ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

Diarch GO

इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड भी निर्धारित किए गए हैं। एंकर पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक के साथ मीडिया उद्योग में कम से कम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है। प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो) के लिए मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता में डिग्री या डिप्लोमा के साथ टीवी प्रोडक्शन में दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। इसी प्रकार प्रोडक्शन असिस्टेंट (ऑडियो) के लिए ऑडियो/रेडियो प्रोडक्शन में डिप्लोमा तथा दो वर्ष का अनुभव के साथ स्नातक होना आवश्यक है। वीडियो एडिटर, ग्राफिक असिस्टेंट तथा कैमरामैन के पदों के लिए भी संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा तथा अनुभव आवश्यक है।

इस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन भी दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 60,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उन्हें 2,500 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा। यह नौकरी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो मीडिया इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं और किसी सरकारी संस्थान में काम करना चाहते हैं। अगर आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं और भर्ती से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। बिना किसी परीक्षा के इंटरव्यू के जरिए चयनित होने का यह एक बेहतरीन अवसर है, जिसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।

NSIT
Nsmch