LATEST NEWS

  • Asansol Factory Accident
  • चिमनी गिरने से 4 मजदूरों की मौत पर विधायक का अजीबोगरीब बयान, बोले- दुर्गा सप्तमी के दिन हुई

  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
  • दुर्गा पूजा पंडाल के पास खेल रहे 3 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप: 30 वर्षीय

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

EDUCATION NEWS - विश्वविद्यालयों में शोध और नवाचार छात्रों के लिए नई पॉलिसी लाने की तैयारी में सरकार, शिक्षा के क्षेत्र में आएगी नई क्रांति

EDUCATION NEWS - झारखंड सरकार शिक्षा के स्तर मे सुधार लाने के लिए शोध और नवाचार नीति लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी-2025 के अंतर्गत ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है।....पढिए आगे

EDUCATION NEWS  - विश्वविद्यालयों में  शोध और नवाचार छात्रों
विश्वविद्यालयों में आएगी नई रिसर्च पॉलिसी- फोटो : ABHISHEK SUMAN

RANCHI - हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड की सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार नए प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के छात्रों को शोध और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नई पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है।

इस पॉलिसी को जल्द से जल्द लागू करने के उद्देश्य से सरकार के  उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी -2025 तैयार कर लिया है। मंगलवार को इसके लिए प्रोजेक्ट भवन में एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है, जिसमें इस पॉलिसी के प्रावधानों पर विचार किया जाएगा।

मंगलवार को आयोजित इस कार्यशाला के लिए विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों और शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है जो इस नए पॉलिसी पर अपना मत रखेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में विभाग के पदाधिकारी संदीप शर्मा प्रस्तावित नीति पर अपना प्रजेंनटेशन देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा विभाग के द्वारा तैयार किए गए छः पोर्टल की लांचिंग भी करेंगे। 

इस अवसर पर यूएसए के मिशिगन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रभात कुमार वर्णवाल सोशल इथिक्स माड्यूल पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। वहीं टेक्समिन, आइआइआइटी धनबाद के सीइओ विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रस्तावित मल्टीडिसिप्लीनरी एजुकेशन रिसर्च यूनिवर्सिटी के विकसित किए जाने पर अपना प्रजेंटेशन देंगे।

NSIT
Nsmch

REPORT - ABHISHEK SUMAN