LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

झारखंड में 48,000 सरकारी नौकरियों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर राज्य के युवाओं के लिए 48,000 सरकारी नौकरियों की भर्ती का ऐलान किया। इन पदों पर भर्ती विभिन्न विभागों में होगी और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी, ताकि सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अ

झारखंड में 48,000 सरकारी नौकरियों की भर्ती का ऐलान, युवाओं क

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दुमका में तिरंगा फहराते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 48,000 सरकारी पदों पर भर्ती निकालेगी। यह भर्तियां विभिन्न विभागों में की जाएंगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी ताकि सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का सही उपयोग करें और तैयार रहें।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन 48,000 पदों में से 46,000 के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं और आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 5,000 पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है और जल्द ही नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाएंगे। इस भर्ती से राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और यह सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है।

झारखंड सरकार की स्किल ट्रेनिंग योजनाएं
राज्य सरकार ने युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत लगभग पांच लाख युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इनमें से दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए 'मैया सम्मान योजना' के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।