LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Teacher Job 2025: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 26 हज़ार शिक्षकों की बहाली का ऐलान, सीएम का बड़ा तोहफ़ा

Teacher Job 2025: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशख़बरी आई है। राज्य सरकार ने साफ़ कर दिया है कि अब शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर बहाली की जाएगी।...

Teacher Job 2025
26 हज़ार शिक्षकों की बहाली का ऐलान- फोटो : X

Teacher Job 2025: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशख़बरी आई है। राज्य सरकार ने साफ़ कर दिया है कि अब शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर बहाली की जाएगी।झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में आयोजित एक विशेष समारोह में ऐलान किया कि जल्द ही झारखंड में 26,000 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति होगी।

 झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गोड्डा जिले और अन्य ज़िलों से जुड़े गणित और विज्ञान के कुल 301 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 131 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) और 170 इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) शामिल थे।

Diarch GO

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त और आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार क़दम उठा रही है। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग तक – हर स्तर पर सुधार की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा और बेहतर भविष्य दिया जाए।

सीएम सोरेन ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि 26 हज़ार नए शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के विभिन्न ज़िलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को अब भरने की तैयारी है। इस घोषणा से अभ्यर्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

NSIT
Nsmch

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बोलते हुए कहा कि पहले के ज़माने में जब किताब-कॉपी तक की सुविधा नहीं थी, लोग स्लेट पर लिखकर ही ज्ञान अर्जित करते थे। उस दौर में भी लोग जीवन की व्यवहारिकता से बहुत कुछ सीखते थे। लेकिन आज का समय अलग है, आज शिक्षा ही बच्चों के बौद्धिक विकास की सबसे अहम सीढ़ी है।

सोरेन ने कहा कि बदलते दौर में ब्लैकबोर्ड से डिजिटल ब्लैकबोर्ड तक का सफ़र इस बात का प्रमाण है कि राज्य शिक्षा में बेहतर से बेहतर तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। अब ज़रूरत है कि बच्चे इस डिजिटल युग की शिक्षा से लैस होकर आगे बढ़ें और समाज को नई दिशा दें।

राज्य सरकार की यह घोषणा न सिर्फ़ अभ्यर्थियों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है, बल्कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत भी देती है।