LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

JEE Mains 2025 सत्र 1 उत्तर कुंजी जारी: अब डाउनलोड करें और आपत्ति दर्ज करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains 2025 सत्र 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब छात्र अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अगर किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो च

JEE Mains 2025 सत्र 1 उत्तर कुंजी जारी: अब डाउनलोड करें और आ

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक देशभर में आयोजित की गई। अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक और बड़ी खबर है। एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी को चेक कर सकेंगे।

आंसर की जारी होने के बाद, अगर किसी छात्र को किसी उत्तर में कोई गलती या त्रुटि दिखती है, तो वह अपने आपत्ति को 200 रुपये शुल्क के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर दर्ज करा सकते हैं। शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा, और आपत्तियां केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर स्वीकार की जाएंगी। यह प्रक्रिया छात्रों को सही और पारदर्शी तरीके से अपनी आपत्तियां दर्ज करने का मौका देती है।

जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा, जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, छात्रों को अपने अंकों का अनुमान लगाने का अवसर मिलेगा। इसके बाद, जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 1 से 8 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा।