LATEST NEWS

  •  IPS Officer Aditya Kumar
  • जिस IPS पर लगा शराब बरामदगी मामले में बड़ा आरोप, अब बिहार सरकार ने ही समाप्त कर दी

  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त
  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन

  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के लिए लड़ें सनातनी
  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के

  • IAS Thiyagarajan S.M. Appointed Director in Ministry of Cooperation
  • कौन है IAS अधिकारी त्यागराजन एस.एम.? बिहार से केंद्र तक का सफर, अब बने सहकारिता मंत्रालय में निदेशक

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, 2424 पदों पर फिर से शुरू हुए आवेदन, जल्दी करें अप्लाई

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। 2424 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 1 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, 2424 पदो

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 2424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। पहले जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया था, वे 1 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बिना निर्धारित शुल्क जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Diarch GO

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी ने UGC NET/SLET/SET परीक्षा में से कोई एक क्वालीफाई किया हो। मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन भी आवश्यक होगा।

आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

NSIT
Nsmch

HPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यभर में 2424 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।