LATEST NEWS

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

HARYANA ELECTION 2024 :विनेश फोगाट एक मेडल का नुकसान कराने के लिए देश से मांगे माफी, पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी ने महिला पहलवान खिलाड़ी पर किया बड़ा हमला

HARYANA ELECTION 2024 :विनेश फोगाट एक मेडल का नुकसान कराने क

DESK : हरियाणा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव में  हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में अयोग्य साबित हुई खिलाड़ी विनेश फोगाट भी चुनावी मौदान में है। अब इसको लेकर 2012 के ओलंपिक में मेडल जातने वाले पहलवान और भारतीय़ जनता पार्टी के नेता योगेश्वर दत्त  ने विनेश के अयोग्य घोषित होने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जाना सबकी अपनी चीजें। हम बीजेपी में आए, बबीता जी बीजेपी में आई, वह कांग्रेस में गई है। पर देश को सच पता लगना चाहिए। जो चीजें हिन्दुस्तान में पिछले एक साल में घटीं, चाहे वो ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होना हो, आंदोलन हो, नई संसद के उद्घाटन के समय हिन्दुस्तान की गलत छवि बनाना।'

माफी मांगने की जगह लगाया साजिश का आरोप

योगेश्वर दत्त ने विनेश को देश से माफी मांगने की भी सलाह दे दिया । उन्होंने कहा कि फोगाट को देश से माफी मांगनी चाहिए, 'पहली बात तो अगर कोई खिलाड़ी डिसक्वालीफाई होता है, तो उसे देश के सामने माफी मांगनी चाहिए कि मुझसे गलती हुई, मैंने देश के मेडल का नुकसान किया है। इसके बाद साजिश का रूप दिया गया। प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए गए कि प्रधानमंत्री ने साजिश के तहत हमें दूर रखा है।'

जानबूझकर बनाई गलत धारणा

योगेश्वर ने कहा कि सबको पता है कि कोई भी डिसक्वालीफाई होता है, अगर वजह एक ग्राम भी ज्यादा क्यों न हो। देश में गलत माहौल बनाया गया। ऐसी ही आंदोलन की बात है कि उसमें भी लोगों को गलत तरीके से बताकर इकट्ठा किया गया। एक देश को मेडल का नुकसान करने के बाद भी एक धारणा बनाई गई कि विनेश के साथ गलत हुआ। अगर उसकी जगह मैं होता तो पूरे देश से माफी मांगता कि मैं अपना वेट नहीं ले जाया पाया। 

बता दें कि योगेश्वर दत्त ने वर्ष 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था । पहलवान दत्त ने साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारताय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । पार्टी के तरफ से उन्हे  बड़ौदा विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी  बनाया गया था । लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा  ने योगेश्वर दत्त को 4840 वोटों के अंतर से हरा दिया था।योगेश्वर इस बार गुहाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा  व्यक्त की थी लेकिन पार्टी के तरफ से उन्हे किसी विधानसभा सीट से प्रस्याशी नहीं बनाया गया>

NSIT
Nsmch

REPORT - RITIK KUMAR