LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Sarkari Naukari: बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौक़ा, रेलवे में 21997 पदों पर भर्ती, आख़िरी तारीख बढ़ी, युवाओं के लिए गोल्डेन चांस

Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है।....

Golden Govt Job Chance
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौक़ा- फोटो : social Media

Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 21,997 पदों पर चल रही बहुप्रतीक्षित भर्ती की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 9 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तारीख 2 मार्च 2026 तय थी। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 4 मार्च से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी गई है।

जो उम्मीदवार किसी वजह से फॉर्म भरने से महरूम रह गए थे, उनके लिए यह एक हफ्ते की मोहलत किसी नेमत से कम नहीं है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in

Diarch GO

 पर जाकर जल्द से जल्द दरख्वास्त दाखिल कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो का शेड्यूल भी बदला गया है अब 12 मार्च से 21 मार्च के बीच सुधार किया जा सकेगा। ध्यान रहे, एक बार रेलवे जोन चुन लेने के बाद उसमें तब्दीली मुमकिन नहीं होगी।

इस मेगा भर्ती में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आने के आसार हैं। सबसे ज्यादा 3537 वैकेंसी नॉर्दर्न रेलवे (चंडीगढ़/नई दिल्ली जोन) में हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि उम्मीदवार सिर्फ एक ही रेलवे जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से ज्यादा जोन में फॉर्म भरने पर आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। हालांकि एक ही जोन में कई पदों के लिए एक ही फॉर्म के जरिए प्रेफरेंस देना अनिवार्य होगा। अलग-अलग फॉर्म भरना नियम के खिलाफ है।

NSIT
Nsmch

फिजिकल टेस्ट की शर्तें (पुरुष)

35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी।1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

महिलाओं के लिए मानदंड

20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये का शुरुआती वेतन मिलेगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें से सीबीटी में शामिल होने पर 400 रुपये रिफंड हो जाएंगे। एससी, एसटी, ईबीसी और महिलाओं के लिए 250 रुपये शुल्क है, जो परीक्षा में बैठने पर पूरा वापस कर दिया जाएगा। युवाओं के लिए यह मौका दस्तक दे रहा है अब फैसला आपके जज़्बे और तैयारी पर है।