LATEST NEWS

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

DFCCIL Recruitment 2025: 1.6 लाख तक सैलरी वाली सरकारी नौकरी, 10वीं पास से MBA तक 7274 पदों पर बंपर वैकेंसी

DFCCIL Recruitment 2025: DFCCIL में 10वीं से MBA तक के लोगों के लिए 7274 नौकरियों के अवसर हैं। MTS, एग्जीक्यूटिव, जूनियर मैनेजर आदि पदों के लिए 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें।

DFCCIL Recruitment 2025

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का शानदार मौका दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एमटीएस, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर समेत कुल 7274 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 22 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर शुरू हो गई है.

DFCCIL की इस भर्ती में आवेदन करने की योग्यता पदों के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है. मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और उनके पास NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. वहीं जूनियर मैनेजर पदों के लिए CA/ICWA/CS/MBA (फाइनेंस)/फाइनेंस में PG डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Diarch GO

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी, आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फिर आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।

इस भर्ती के लिए जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 तय किया गया है, जबकि MTS पद के लिए ₹500 है। हालांकि, SC/ST/PwBD/भूतपूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ कर दिया गया है। DFCCIL भर्ती 2025 के तहत चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1, CBT 2), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से नियुक्त किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। एमटीएस पदों के लिए वेतनमान ₹16,000 से ₹45,000 प्रति माह, कार्यकारी पदों के लिए ₹30,000 से ₹1,20,000 प्रति माह, जबकि जूनियर मैनेजर के लिए ₹50,000 से ₹1,60,000 प्रति माह है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है