LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

CUET UG 2025: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जल्द ही NTA इसकी अधिसूचना जारी कर सकता है, जिसमें परीक्षा तिथि, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबस

CUET UG 2025: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें आवेदन प्रक्रि

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) की तैयारियों में जुटे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। नोटिफिकेशन जारी होते ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण विवरण सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता मानदंड

  • इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

  • वे छात्र जो 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग (General): तीन विषयों के लिए 1000 रुपये

  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (OBC/EWS): 900 रुपये

  • एससी/एसटी/पीएच (SC/ST/PH): 800 रुपये

  • तीन विषयों के बाद प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए:

    • सामान्य वर्ग: 400 रुपये

    • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 375 रुपये

    • एससी/एसटी/पीएच: 350 रुपये

परीक्षा प्रारूप और भाषाएं

यह प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र अपनी पसंद की भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित होगी: असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

NSIT
Nsmch

परीक्षा संभावित तिथि

माना जा रहा है कि CUET UG 2025 का आयोजन मई या जून 2025 में किया जाएगा। यह परीक्षा छात्रों को देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में प्रवेश दिलाने का अवसर प्रदान करेगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।