LATEST NEWS

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

  • NAVRATRI 2026 : मुंगेर के 13 वर्षीय बाल कलाकार राजवीर ने बनाई बड़ी दुर्गा महारानी की हूबहू प्रतिमा, कलाकारी देख दंग रह गए लोग
  • NAVRATRI 2026 : मुंगेर के 13 वर्षीय बाल कलाकार राजवीर ने बनाई बड़ी दुर्गा महारानी की हूबहू प्रतिमा,

  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान
  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान

  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार के निर्देश
  • दुर्गा पूजा 2026: पटना के 50 पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कमजोर, फायर डीआईजी ने दिए सुधार

CISCE 12वीं पासिंग क्राइटेरिया बदला, अब इन 5 विषयों में पास होना अनिवार्य

सीआईएससीई बोर्ड ने 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बड़े बदलाव किए हैं। अब 12वीं पास करने के लिए छात्रों को इंग्लिश समेत पांच विषयों में उत्तीर्ण होना होगा। नए विषय जोड़े गए हैं, सिलेबस बदला गया है और रिजल्ट डॉक्यूमेंट का फॉर्मेट भ

CISCE 12वीं पासिंग क्राइटेरिया बदला, अब इन  5 विषयों में पास

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव 12वीं के पासिंग क्राइटेरिया में हुआ है। अब छात्रों को इंग्लिश या मॉडर्न इंग्लिश के साथ चार अन्य विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा, जबकि पहले तीन विषयों में पास होना ही पर्याप्त था। यह निर्णय छात्रों के उच्च शिक्षा में प्रवेश को सुगम बनाने के लिए लिया गया है।

नए विषय और प्रतिबंधित कॉम्बिनेशन
CISCE ने 2027 के लिए 12वीं में पांच नए विषय जोड़े हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, अप्लाइड मैथमेटिक्स, मॉडर्न इंग्लिश और भूटिया भाषा शामिल हैं। 10वीं में भी भूटिया भाषा को जोड़ा गया है। वहीं, कुछ विषय संयोजन को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जैसे कि इंग्लिश और मॉडर्न इंग्लिश, फिजिक्स और इंजीनियरिंग साइंस, तथा रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक साथ नहीं लिया जा सकेगा।

Diarch GO

रिजल्ट डॉक्यूमेंट में भी हुआ बदलाव
अब 10वीं और 12वीं के छात्रों को दो अलग-अलग रिजल्ट डॉक्यूमेंट (स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स और पास सर्टिफिकेट) की जगह एक ही डॉक्यूमेंट मिलेगा, जिसे ‘पास सर्टिफिकेट कम स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स’ नाम दिया गया है। साथ ही, इसमें ‘पास सर्टिफिकेट अवार्डेड’ और ‘पास सर्टिफिकेट नॉट अवार्डेड’ की जगह ‘क्वालीफाइड’ और ‘नॉट क्वालीफाइड’ अंकित किया जाएगा।

CISCE छात्रों को मिलेगा फायदा
CISCE के इस बदलाव से छात्रों को अन्य बोर्ड के समान लाभ मिलेगा, जिससे वे विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में बिना किसी परेशानी के प्रवेश ले सकेंगे। 2027 की परीक्षा देने वाले छात्रों को नए नियमों और संशोधित सिलेबस के अनुरूप तैयारी करने की सलाह दी जाती है।

NSIT
Nsmch