LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar Job News:बिहार में निकली 122 पदों पर बंपर भर्ती,इंटर पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

Bihar Job News: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोगने बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक के 122 पदों पर भर्ती का एलान कर दिया है।....

Bumper Bihar Recruitment 122 Posts Open for Inter Pass Candi
बिहार में निकली 122 पदों पर बंपर भर्ती- फोटो : social Media

Bihar Job News: बिहार के होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी राहत और सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोगने बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक के 122 पदों पर भर्ती का एलान कर दिया है। लंबे समय से प्रमोशन और बेहतर पद की राह देख रहे गृह रक्षकों के लिए यह भर्ती किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी 9 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून तय की गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट BPSSC Official Website पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह मुख्य रूप से बिहार गृह रक्षा वाहिनी में नामांकित और प्रशिक्षित होमगार्ड जवानों के लिए निकाली गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम पांच साल की सेवा का अनुभव होना जरूरी है। यानी वर्षों से ड्यूटी निभा रहे जवानों को अब प्रमोशन और बेहतर वेतनमान का मौका मिलेगा। भर्ती के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 के तहत सैलरी दी जाएगी। आयोग के मुताबिक आवेदन करने के लिए इंटरमीडिएट यानी 10+2 पास होना अनिवार्य है। वहीं उम्र सीमा 1 अगस्त 2025 के आधार पर न्यूनतम 24 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तय की गई है।

Diarch GO

शारीरिक मापदंड भी तय किए गए हैं। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर रखी गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 155 सेंटीमीटर लंबाई जरूरी होगी। भर्ती प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा होगी, जिसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। हालांकि यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी। अंतिम मेरिट शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक में प्रदर्शन के अनुसार अंक दिए जाएंगे।

सबसे राहत वाली बात यह है कि पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर समेत सभी वर्गों के उम्मीदवार सिर्फ 100 रुपये में आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने साफ चेतावनी दी है कि आवेदन पत्र में गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

NSIT
Nsmch