LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

बिहार परिवहन विभाग में 'प्रवर्त्तन अवर निरीक्षक' के पदों पर निकली बहाली, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

BPSSC Enforcement Sub Inspector Recruitment 2025 Notificatio

Patna : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने परिवहन विभाग के अंतर्गत 'प्रवर्त्तन अवर निरीक्षक' (Enforcement Sub Inspector) के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है । इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

रिक्तियों का विवरण और वेतनमान

इस विज्ञापन के माध्यम से कुल 33 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी । चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल-6 के तहत वेतनमान दिया जाएगा । कुल रिक्तियों में से 11 पद महिलाओं के लिए (35% क्षैतिज आरक्षण के तहत) आरक्षित रखे गए हैं ।

Diarch GO

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 मई, 2025 ।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जून, 2025 ।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

  • राष्ट्रीयता: आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है ।
  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास दिनांक 01 अगस्त, 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए ।
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है, जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है । पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 42 वर्ष है । आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 01.08.2025 तय की गई है ।

NSIT
Nsmch


चयन प्रक्रिया

नियुक्ति की प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगी:

  1. लिखित परीक्षा: यह दो चरणों (प्रारम्भिक और मुख्य) में होगी । दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे ।
  2. शारीरिक जाँच: मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 4 घंटे में 14 किमी पैदल चलना होगा ।
  3. साक्षात्कार: अंतिम चरण में 30 अंकों का साक्षात्कार होगा ।

आवेदन शुल्क

बिहार के मूल निवासी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और अनारक्षित वर्ग के पुरुषों और अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 700 रुपये है । वहीं, बिहार की मूल निवासी सभी वर्गों की महिलाओं, एससी/एसटी वर्ग के पुरुषों और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है ।

विशेष निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक अभ्यर्थी केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन भर सकता है । आवेदन पत्र भरते समय फोटो और हस्ताक्षर के निर्धारित मानकों का पालन न करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है । अभ्यर्थी को अपने भरे हुए आवेदन की पावती (Acknowledgement) का प्रिंट आउट भविष्य के पत्राचार के लिए सुरक्षित रखना होगा ।