LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

सरकारी नौकरी का मौका, भारतीय पशुपालन निगम में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 2152 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर हो सकता है।

सरकारी नौकरी का मौका, भारतीय पशुपालन निगम में इन  पदों पर नि

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) ने 2152 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर 12 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

पदों और योग्यता का विवरण

  1. पशुधन फार्म निवेश अधिकारी

    • योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
    • आयु सीमा: 21 से 45 वर्ष
    • कुल पद: 362
  2. पशुधन फार्म निवेश सहायक

    • योग्यता: 12वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
    • आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष
    • कुल पद: 1428
  3. पशुधन फार्म संचालन सहायक

    • योग्यता: 10वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
    • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
    • कुल पद: 362

आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (12 मार्च 2025) के अनुसार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई Basic Information दर्ज करें।
  4. सभी आवश्यक विवरण भरकर आवेदन पत्र पूरा करें।
  5. पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

  • पशुधन फार्म निवेश अधिकारी: ₹944
  • पशुधन फार्म निवेश सहायक: ₹826
  • पशुधन फार्म संचालन सहायक: ₹708