LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

FAKE IPS : फर्जी आईपीएस बनकर देश में चर्चित मिथिलेश बन गया सिंगर, यूट्यूब पर बनाया अपना चैनल

Mithilesh, who became famous by becoming a fake IPS, became

JAMUI : फिल्म राजाबाबू में गोविंदा हर बार नए नए ड्रेस में तस्वीरे खिंचवाते थे। जिसमें कभी वह वकील, कभी पुलिस और कभी डॉक्टर बन गए। कुछ दिन पहले बिना यूपीएससी पास किए आईपीएस की वर्दी पहने घूमनेवाले मिथिलेश मांझी अब ऐसे ही राजबाबू बन गए है। फर्जी आईपीएस बनने के कारण देश भर में चर्चित हो चुके मिथिलेश मांझी ने कुछ दिन पहले डॉक्टर बनने की बात कही थी। लेकिन अब वह सिंगर बन गया है। यूट्यूब पर पोस्ट एक म्यूजिक एलबम में मिथिलेश सिंगर के रूप में नजर आ रहा है। 

दरअसल, जैसी फर्जी आईपीएस बनने के बाद सोशल मीडिया पर जैसी लोकप्रियता मिली, उसके बाद मिथिलेश ने अपना यूट्यूब चैनल बना लिया है। अपने चैनल का नाम उसने'वायरल आईपीएस मिथिलेश' रखा है। जो उसके फर्जी आईपीएस बननेवाली घटना को बताता है।

Diarch GO

कुछ दिन में ही चैनल पर बन गए 10 हजार सब्सक्राइबर

फर्जी आईपीएस बनने वाले मिथिलेश को अब यू्ट्यूब पर उसे अपने गाने का प्रोमोशन करते हुए सुना जा सकता है. यूट्यूब चैनल खोलने के साथ ही उसके 10 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। साथ ही उसके प्रोमोशनल अपील को 15 हजार बार देखा जा चुका है। अपने चैनल के माध्यम से वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने यू्ट्यूब चैनल पर आकर उसका गाना देखने की बात करता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय गायकों ने बनाया था मिथिलेश का वीडियो

बता दें कि कुछ स्थानीय गायकों ने मिथिलेश के फर्जी आईपीएस बनने की कहानी पर एक गाना बनाया है। मंगलवार को उसी गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इसी गाने को लोगों से देखने की अपील करते हुए मिथिलेश को यूट्यूब पर देखा जा सकता है. वह लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने गाने को देखने की अपील कर रहा है।

NSIT
Nsmch

पहले डॉक्टर बनने की कही थी बात

यह वही मिथिलेश है, जिसने कुछ दिन पहले दो लाख रुपये देकर एक शख्स से आईपीएस की वर्दी खरीदी थी. उसे वर्दी देने वाले शख्स ने कहा था कि अब वह आईपीएस बन चुका है। इसके बाद वह पास के थाने में जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।