LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BAO JOINING - कृषि विभाग में पहली बार 1 हजार से अधिक पदाधिकारियों की एक साथ होगी नियुक्ति, खेती से जुड़ी योजनाओं में आएगी तेजी

BIHAR NEWS - बीपीएससी द्वारा कृषि पदाधिकारियों के लिए परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब उनके नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है। कृषि विभाग में यह पहली बार होगा जब 1000 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

BAO JOINING - कृषि विभाग में पहली बार 1 हजार से अधिक पदाधिका
1000 कृषि पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति- फोटो : VANDANA SHARMA

PATNA - सूबे के कृषि मंत्री  मंगल पाण्डेय ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 866 कुल पदों में से 853 अभ्यर्थियों का प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए परिणाम घोषित कर दी है। मुख्मंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सभी अभ्यर्थियों को षीघ्र ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से राज्य के सभी 534 प्रखण्डों में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के पद पर नियमित पदाधिकारियों का पदस्थापन किया जा सकेगा। 2003 के बाद 866 प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों पर बहाली हेतु विभाग ने अपनी अनुशंसा की थी। 

मंगल पांडेय ने इन बहालियों के साथ ही बीज निरीक्षक, सभी मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, सभी बीज गुणन प्रक्षेत्रों में कृषि निरीक्षक के साथ-साथ सभी प्रकार के प्रयोगशालाओं में सहायक अनुसंधान पदाधिकारी तथा जिला एवं प्रमण्डल स्तर के कृषि कार्यालयों में सहायक कृषि पदाधिकारी के पदों पर नियमित पदस्थापन हो सकेगा। वर्तमान में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष के पदाधिकारियों की कमी थी। जिसे अब पूर्ण किया जा सकेगा। 

योजनाओं के क्रियावन्यन में नहीं होगी परेशानी

कृषि मंत्री ने कृषि सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से विभागीय योजनाओं को ससमय किसानों तक पहुंचाने में सहूलियत होगी तथा विभिन्न फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी।

श्री पांडेय ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों के 155 पदों पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2024 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया। मात्र एक वर्ष के अंदर ही 155 कुल पदों में से 154 अभ्यर्थियों का अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसा की गयी है। 

NSIT
Nsmch

इन पदाधिकारियों की नियुक्ति हो जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का संकल्प बिहार के कृषि क्षेत्र को आगे ले जाने तथा किसानों की समृद्धि और कृषि रोडमैप के क्रियान्वयन में सुविधा होगी।

REPORT - VANDANA SHARMA