LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar Jobs: बिहार में नौकरी का मेगा मौका! पुलिस, वायरलेस और स्पेशल ब्रांच में बंपर भर्ती, पढ़िए बिहार पुलिस परीक्षा का पूरा प्लान

Bihar Jobs: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 5252 पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल भी जारी किया गया है।...

Bihar Jobs Bonanza Massive Police Recruitment Drive Begins
बिहार में नौकरी का मेगा मौका!- फोटो : X

Bihar Jobs:बिहार में पुलिस भर्ती और आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार ने अब नेक्स्ट लेवल की तैयारी शुरू कर दी है। एक तरफ लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे खुल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था, सीमाई सुरक्षा और खुफिया नेटवर्क को पहले से ज्यादा मजबूत और अभेद्य बनाने की कवायद तेज हो गई है। सूबे में जून महीने के दौरान होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है।

मद्य निषेध, जेल, परिवहन, वायरलेस और विशेष शाखा में कुल 5312 सिपाही पदों पर बहाली के लिए 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं 1799 दारोगा पदों के लिए 27 मई को होने वाली मेंस परीक्षा में 35,857 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर बिना एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र के एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। साफ हिदायत दी गई है कि मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरबड्स और पेन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Diarch GO

सरकार ने सिर्फ भर्ती ही नहीं, बल्कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा को भी नई धार देने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने सीमावर्ती इलाकों की निगरानी मजबूत करने के लिए ‘आईजी बॉर्डर’ का नया पद सृजित किया है। माना जा रहा है कि नेपाल सीमा और संवेदनशील क्षेत्रों में इससे सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी।

नक्सलवाद के खिलाफ भी सरकार ने बड़ा दांव खेला है। एसटीएफ में 50 चुने हुए तेज-तर्रार जवानों की 15 साल तक फिक्स तैनाती को मंजूरी मिल गई है। इससे एंटी-नक्सल ऑपरेशन और इंटेलिजेंस नेटवर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा विज्ञान एवं तकनीक विभाग में 53 नए पदों के सृजन और ‘यंग प्रोफेशनल नीति-2026’ पर भी मुहर लग चुकी है।

NSIT
Nsmch

विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 जून को होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। दो पेपर होंगे और दोनों में शामिल होना जरूरी रहेगा। निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। अभ्यर्थी 11 जून से परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जबकि एडमिट कार्ड 18 से 24 जून तक डाउनलोड होंगे।

वहीं बिहार पुलिस दूरसंचार यानी वायरलेस विभाग में सिपाही प्रचालक के 993 पदों के लिए परीक्षा 21 जून को होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड 15 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे।