LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बक्सर पुलिस को मिली कामयाबी, पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार

Bihar News : बक्सर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ अवैध हथियार के खिलाफ चलाये जा अभियान में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है....पढ़िए आगे

Bihar News : अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बक्
बक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी - फोटो : sandip verma

BUXAR : बक्सर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरहंसी गांव में पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक दो नाली बंदूक, एक देसी पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरहंसी गांव के रहने वाले मंटू सिंह (पुत्र अशोक सिंह) और प्रकाश कुमार सिंह (पुत्र स्व. जय बहादुर सिंह) अपने घरों में अवैध हथियार और कारतूस रखे हुए हैं। सूचना यह भी थी कि प्रकाश कुमार सिंह इन हथियारों की सप्लाई करता है।

Diarch GO

एसपी के निर्देश पर गठित हुई  टीम

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, नगर थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी, एसआई विकास कुमार, रितिका समेत नगर और मुफस्सिल थाने के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया।

दो स्थानों पर छापेमारी, हथियार और कारतूस बरामद

गठित टीम ने दोनों आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। मंटू सिंह के घर से तलाशी के दौरान एक दो नाली बंदूक, 10 जिंदा कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद हुए। मंटू सिंह से पूछताछ में वह हथियार रखने का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका और न ही उसने कोई वैध कागजात प्रस्तुत किए। इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के घर से एक व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे सशस्त्र बलों की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुई, जिसमें मैग्जीन के साथ पांच जिंदा कारतूस थे। प्रकाश कुमार सिंह भी हथियार रखने का वैध कारण या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

NSIT
Nsmch

पुलिस की तत्परता से बचा संभावित अपराध

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 406/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रकाश कुमार सिंह हथियारों की सप्लाई कहां और किसे करता था। इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने कुशलता और सतर्कता का परिचय दिया। छापेमारी के दौरान सशस्त्र बलों और थानाध्यक्षों की तत्परता के कारण पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट