LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

भारतीय स्टेट बैंक 23 से 28 मई तक रहेगा बंद, 6 दिनों तक ग्राहकों को नहीं मिलेगी कोई भी सेवा

ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसके साथ ही कुछ छुट्टियाँ हैं जिस कारण 6 दिन SBI बंद रहेगा.

State Bank of India
State Bank of India- फोटो : news4nation

SBI : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को अगले सप्ताह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंकिंग सेवाएं लगातार छह दिनों तक प्रभावित रहने की आशंका है। इसकी वजह वीकेंड छुट्टियां, बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद को लेकर घोषित अवकाश बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। अगर हड़ताल होती है तो शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वहीं 27 और 28 मई को अलग-अलग राज्यों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियां घोषित की गई हैं। ऐसे में कई राज्यों में बैंक सेवाएं बंद रह सकती हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि छुट्टियों और संभावित हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर?

बैंक शाखाओं में नकद जमा और निकासी, पासबुक प्रिंटिंग, डिमांड ड्राफ्ट, चेक क्लियरेंस, एफडी और लोन से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं के जरिए राहत मिलेगी।

NSIT
Nsmch

कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी चालू?

SBI एटीएम से कैश निकासी

इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग

NEFT, RTGS और IMPS जैसी ऑनलाइन ट्रांसफर सेवाएं

UPI और डिजिटल पेमेंट

ऑनलाइन स्टेटमेंट और बैलेंस चेक सुविधा