LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Business Idea: अगस्त-सितंबर में शुरू करें ये 5 बिजनेस, त्योहारों में होगी तगड़ी कमाई

Business Idea: अगस्त और सितंबर में आने वाले त्योहारों के दौरान छोटे बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई की जा सकती है। जानिए राखी, गिफ्ट, मेहंदी, पूजा सामग्री और कॉस्मेटिक से जुड़े बिजनेस आइडिया।

Business Idea

Business Idea: जुलाई का महीना अब खत्म होने वाला है और अगस्त तथा सितंबर में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। ये त्योहार सिर्फ घरों में खुशियां ही नहीं लाते, बल्कि कमाई के अच्छे मौके भी लेकर आते हैं। अगर आप कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्योहारों के दौरान लोग बाजारों में जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में अगर आप उन चीजों का बिजनेस शुरू करते हैं जिनकी मांग इन दिनों ज्यादा रहती है, तो सिर्फ दो महीनों में ही अच्छी कमाई कर सकते हैं।

रक्षाबंधन के समय राखी, मिठाई और गिफ्ट की मांग काफी बढ़ जाती है। अगर आप थोक बाजार से राखियां और गिफ्ट खरीदकर बेचते हैं, तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ अगर आप मिठाई भी रखते हैं, तो ग्राहकों को एक ही जगह पर सभी जरूरी सामान मिल जाएगा। इससे आपकी बिक्री बढ़ सकती है और कमाई भी अच्छी हो सकती है।

Diarch GO

मेहंदी के बिजनेस में फायदा

अगर आपको मेहंदी लगानी आती है तो आप बाजार में अपना एक छोटा स्टॉल लगा सकते हैं। आप किसी कपड़े की दुकान या खाने-पीने की दुकान के बाहर एक टेबल लगाकर भी काम शुरू कर सकते हैं। अगस्त और सितंबर में कई त्योहार आते हैं, जिनमें महिलाएं मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप पूरे दिन में अच्छी कमाई कर सकते हैं। सिर्फ 2 से 3 दिनों में भी अच्छे पैसे कमाने का मौका मिल सकता है।

पूजा-पाठ की चीजों की मांग

त्योहारों के दौरान पूजा-पाठ की चीजों की मांग भी काफी बढ़ जाती है। लोगों को अगरबत्ती, रोली, कलश, नारियल और दूसरी पूजा सामग्री की जरूरत होती है। अगर आप मंदिर के पास या ऐसी जगह पर यह कारोबार शुरू करते हैं, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती हो, तो अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस काम को शुरू करने के लिए ज्यादा निवेश की भी जरूरत नहीं होती।

NSIT
Nsmch

कपड़ों और कॉस्मेटिक सामान की बिक्री

त्योहारों के समय कपड़ों और कॉस्मेटिक सामान की बिक्री भी बढ़ जाती है। महिलाएं सजने-संवरने के लिए कई तरह के सामान खरीदती हैं। ऐसे में आप चूड़ियां, बिंदी और दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट बेच सकते हैं। अगर आप ऐसी जगह स्टॉल लगाते हैं, जहां लोगों का आना-जाना ज्यादा हो, तो इससे भी अच्छी कमाई हो सकती है।

कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। शुरुआत में कम पैसे निवेश करें। ऐसी जगह चुनें जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा हो। ग्राहकों की मांग को समझें और उसी के अनुसार सामान रखें। सही योजना और मेहनत के साथ आप अगस्त और सितंबर के महीनों में अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।