LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Dollar vs Rupee: क्या डॉलर के सामने टूट गया रुपया? जानें आज का ताजा अपडेट

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार नौवें दिन गिरा। 2026 में रुपया एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बना, जानें गिरावट की बड़ी वजहें।

Dollar vs Rupee
डॉलर के मुकाबले फिर टूटा रुपया- फोटो : freepik

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ और लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। आज रुपया करीब 0.3 फीसदी गिर गया। बाजार खुलने पर रुपया 96.86 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 41 पैसे टूटकर 96.96 तक पहुंच गया।

रुपये की लगातार गिरावट ने बाजार और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। आर्थिक जानकारों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो जल्द ही रुपया 97 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। फिलहाल 2026 में रुपया एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन चुका है।

Diarch GO

पैसा निकालने की वजह से रुपये पर दबाव

विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों यानी FII द्वारा भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकालने की वजह से रुपये पर दबाव बढ़ रहा है। जब विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकालते हैं, तो डॉलर की मांग बढ़ जाती है और रुपया कमजोर होने लगता है। इसके अलावा भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के रूप में विदेशों से आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि रुपये की स्थिति और कमजोर होती जा रही है।

रुपये में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने अब तक रुपये में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है, जबकि पूरे साल 2026 में यह 7 प्रतिशत से ज्यादा कमजोर हो चुका है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों और आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े तनाव की वजह से रुपये पर दबाव आगे भी बना रह सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव का असर भी वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। इसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। तेल महंगा होने से भारत का आयात बिल बढ़ रहा है और चालू खाते का घाटा बढ़ने का खतरा भी गहरा गया है।

NSIT
Nsmch