LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Cylinder Price: 14 किलो से 19 किलो तक गैस सिलेंडर के ताजा रेट करें चेक, जानें दिल्ली, मुंबई समेत पटना में क्या है कीमत?

LPG Cylinder Price: दिल्ली, मुंबई, पटना समेत बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट जानिए।

LPG Cylinder Price
कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट- फोटो : freepik

LPG Cylinder Price: महंगाई लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कभी पेट्रोल और डीजल महंगे हो जाते हैं तो कभी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ जाते हैं। हाल ही में पेट्रोल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में लोग अब एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जानना चाहते हैं। 27 मई 2026 को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें कई शहरों में अलग-अलग बनी हुई हैं।

दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये में मिल रहा है जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 928.50 रुपये है।गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर 921.50 रुपये में बिक रहा है। नोएडा में इसकी कीमत 910.50 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिल रहा है। भुवनेश्वर और कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये बनी हुई है। चंडीगढ़ में घरेलू सिलेंडर 922.50 रुपये का है।

Diarch GO

हैदराबाद-जयपुर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

हैदराबाद में लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 965 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। जयपुर में इसकी कीमत 916.50 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं पटना में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगे शहरों में शामिल है, जहां इसकी कीमत 1002.50 रुपये पहुंच गई है। तिरुवनंतपुरम में घरेलू सिलेंडर 922 रुपये में मिल रहा है।अगर कमर्शियल LPG सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये है। कोलकाता में यह सिलेंडर 3202 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 3024 रुपये है जबकि चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये का मिल रहा है।

नोएडा-गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर 3088 रुपये में बिक रहा है। नोएडा में इसकी कीमत 3071.50 रुपये है। बेंगलुरु में यह सिलेंडर 3152 रुपये का है। भुवनेश्वर में इसकी कीमत 3238 रुपये पहुंच गई है। चंडीगढ़ में कमर्शियल सिलेंडर 3092.50 रुपये में मिल रहा है। हैदराबाद में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 3315 रुपये का हो गया है। जयपुर में इसकी कीमत 3099 रुपये है। लखनऊ में यह सिलेंडर 3194 रुपये में बिक रहा है। पटना में कमर्शियल सिलेंडर सबसे महंगा है और इसकी कीमत 3346.50 रुपये पहुंच चुकी है। तिरुवनंतपुरम में इसकी कीमत 3106 रुपये है।

NSIT
Nsmch

एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में कब आया था बदलाव

मई महीने में अब तक एलपीजी सिलेंडर के दामों में सिर्फ एक बार बदलाव हुआ है। 1 मई 2026 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। उस समय 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम करीब 993 रुपये तक बढ़ गए थे। इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये पहुंच गई थी। हालांकि उस समय घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई के बीच लोग अब आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर के दामों पर नजर बनाए हुए हैं।