LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Plastic notes in India: भारत में पहली बार प्लास्टिक नोटों की तैयारी, RBI को 10 और 20 रुपये के ट्रायल की मंजूरी

Plastic notes in India: भारत में पहली बार प्लास्टिक यानी पॉलिमर नोट लाने की तैयारी तेज हो गई है। RBI को 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों के ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। जानिए क्या कागजी नोट बंद होंगे और सरकार ने क्या कहा।

Plastic notes in India

Plastic notes in India: भारत में प्लास्टिक करेंसी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही प्लास्टिक नोट जारी कर सकता है। शुरुआत में इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में खुद RBI ने इस दिशा में अपनी तैयारी की जानकारी दी। अब सरकार की ओर से भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

हाल ही में लोकसभा में सांसद रामप्रीत मंडल और कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने वित्त मंत्रालय से प्लास्टिक नोटों को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने जानना चाहा कि प्लास्टिक नोटों का डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा और क्या सरकार भविष्य में कागजी नोटों को पूरी तरह प्लास्टिक नोटों से बदलने की योजना बना रही है।

Diarch GO

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्या बताया?

इन सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने केंद्रीय निदेशक मंडल की सिफारिश के आधार पर रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत सरकार को 10 रुपये और 20 रुपये के एक-एक अरब यानी 100 करोड़ पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल का प्रस्ताव भेजा था। ट्रायल सफल होने के बाद नियमित रूप से पॉलिमर नोट जारी करने का सुझाव भी दिया गया था। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पॉलिमर नोट की खासियत क्या है?

मंत्री ने बताया कि RBI के अनुसार दुनिया के कई देशों में किए गए अध्ययनों से यह पता चला है कि पॉलिमर नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में अधिक समय तक चलते हैं। ये नोट ज्यादा मजबूत होते हैं और जल्दी खराब नहीं होते। फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है, इसलिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर इसका वास्तविक प्रभाव ट्रायल और आगे के इस्तेमाल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सरकार ने यह भी साफ किया है कि नकद भुगतान और डिजिटल भुगतान दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। यानी दोनों व्यवस्थाएं साथ-साथ चलती रहेंगी और एक के आने से दूसरी पूरी तरह खत्म नहीं होगी।

NSIT
Nsmch

लोकसभा में क्या सवाल पूछा गया?

लोकसभा में यह सवाल भी पूछा गया कि क्या भविष्य में कागजी नोट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। इस पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि RBI की योजना फिलहाल पॉलिमर नोटों को कागजी नोटों के साथ जारी करने की है। अभी कागजी मुद्रा को पूरी तरह पॉलिमर नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इसका मतलब यह है कि लोगों को अपने मौजूदा कागजी नोटों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। कागजी नोट पहले की तरह चलते रहेंगे और उनके साथ पॉलिमर नोट भी धीरे-धीरे इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। फिलहाल RBI 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों का ट्रायल करेगा और उसके परिणामों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।