LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: पीएम मोदी की आज अहम बैठक, क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट

Petrol-Diesel Rate: पीएम मोदी आज दिल्ली में बड़ी बैठक करेंगे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और ईंधन सप्लाई पर हो सकती है अहम चर्चा।

Petrol-Diesel Rate
पेट्रोल-डीजल के रेट- फोटो : freepik

Petrol-Diesel Rate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में एक अहम मंत्रिपरिषद बैठक करने वाले हैं। यह इस साल की पहली मंत्रिपरिषद बैठक होगी। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है या फिर बिजली और ईंधन सप्लाई को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हाल ही में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बाद 19 मई को फिर से करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इस तरह सिर्फ एक हफ्ते में ईंधन करीब 3.90 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Diarch GO

देश के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग हैं। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये पहुंच गया है। चेन्नई में पेट्रोल 104.46 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल 110.02 रुपये और डीजल 96.05 रुपये है। ईटानगर में पेट्रोल 94.33 रुपये और डीजल 83.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। गोवा के पणजी में पेट्रोल 100.55 रुपये और डीजल 92.31 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल 109.32 रुपये और डीजल 94.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं लेह में पेट्रोल 105.88 रुपये और डीजल 94 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची 

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। तेल मार्केटिंग कंपनियां लगातार बढ़ते दबाव और नुकसान का सामना कर रही हैं। ऐसे में कीमतें बढ़ाना उनके लिए जरूरी माना जा रहा है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ने वाला एक अहम समुद्री रास्ता है। दुनिया भर में होने वाली रोजाना तेल और गैस सप्लाई का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।

NSIT
Nsmch

 कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल

मार्च महीने में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी और उसके बाद से कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इसी वजह से भारत में भी पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अब लोगों की नजर प्रधानमंत्री मोदी की आज होने वाली बैठक पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार महंगाई, ईंधन सप्लाई और बढ़ती कीमतों को लेकर अहम चर्चा कर सकती है।