LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें प्रमुख शहरों की कीमतें

Petrol-Diesel Rate: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और अन्य शहरों में ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानें। साथ ही जानिए कच्चे तेल की कीमतों और बढ़े हुए विंडफॉल टैक्स का असर।

Petrol-Diesel Rate

Petrol-Diesel Rate: देशभर में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल रिटेल फ्यूल की कीमतें 25 मई को हुए आखिरी बड़े बदलाव के अनुसार ही बनी हुई हैं। सरकार ने कच्चे तेल और ईंधन के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया है, लेकिन इसका असर अभी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिखा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर है। अमृतसर में पेट्रोल 106.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.22 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। फतेहाबाद में पेट्रोल का रेट 104.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 97.20 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है।

Diarch GO

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत शुरू होने वाली है। ट्रंप ने यह भी कहा कि सऊदी अरब समेत पश्चिम एशिया के कई सहयोगी देशों के समझाने के बाद उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित हमला रद्द करने का फैसला लिया।