LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Petrol Diesel Price Today: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम! दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत 6 शहरों के रेट जानें

Petrol Diesel Price Today: आज 18 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जानें।

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today:  देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए, लेकिन रिटेल कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं। ऐसे में अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो यहां अपने शहर का ताजा भाव देख सकते हैं।

कच्चे तेल की कीमत 91 डॉलर के आसपास

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत इस समय ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड करीब 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.07 फीसदी गिरकर 90.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।इससे पहले तेल की कीमतों में तेजी आई थी। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत में आगे की प्रगति नहीं होना बताया गया है। 17 जून को दोनों देशों के बीच 14 सूत्रीय समझौता हुआ था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर समझौते का पालन नहीं करने के आरोप लगाए। इसके बाद यह समझौता आगे नहीं बढ़ सका।

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.43 रुपये, मुंबई में 111.12 रुपये और चेन्नई में 107.75 रुपये प्रति लीटर है।हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर और बेंगलुरु में 110.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इन शहरों में आज डीजल का भाव

दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में यह 99.78 रुपये, मुंबई में 97.78 रुपये और चेन्नई में 99.57 रुपये प्रति लीटर है।हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये और बेंगलुरु में 98.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

NSIT
Nsmch

आज के पेट्रोल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.43 रुपये, मुंबई में 111.12 रुपये, चेन्नई में 107.75 रुपये, हैदराबाद में 115.69 रुपये और बेंगलुरु में 110.93 रुपये प्रति लीटर है।

आज के डीजल के दाम

दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये, कोलकाता में 99.78 रुपये, मुंबई में 97.78 रुपये, चेन्नई में 99.57 रुपये, हैदराबाद में 103.82 रुपये और बेंगलुरु में 98.79 रुपये प्रति लीटर है।