LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Today Petrol-Disel Rate: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! जानें मुंबई से पटना तक आज क्या है कीमत

Today Petrol-Disel Rate: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 13 मई 2026 को कोई बदलाव नहीं हुआ। जानें देश के बड़े शहरों में ताजा रेट।

Today Petrol-Disel Rate
आज का फ्यूल प्राइस अपडेट- फोटो : freepik

Today Petrol-Disel Rate: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। हैदराबाद में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन और खाने के तेल का इस्तेमाल समझदारी से करने की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचने की भी सलाह दी थी। इसके बाद से लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है। रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सहित कई समुद्री रास्तों पर असर पड़ा है। इससे कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि दुनियाभर के तेल बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

Diarch GO

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव

हालांकि इन हालात के बावजूद आज 13 मई 2026 को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बुधवार को भी तेल कंपनियों ने पुराने दाम ही जारी रखे हैं। देश की तेल विपणन कंपनियां यानी इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) हर दिन सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। यह कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखकर तय की जाती हैं।

तेल कंपनियों पर भारी दबाव

रिपोर्ट के अनुसार सरकारी तेल कंपनियां इस समय भारी आर्थिक दबाव में हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की बिक्री पर कंपनियों को हर दिन करीब 1000 करोड़ से 1700 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है। अनुमान के मुताबिक तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 14 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 42 रुपये प्रति लीटर और घरेलू गैस सिलेंडर पर लगभग 674 रुपये प्रति सिलेंडर का घाटा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है, हालांकि फिलहाल सरकार या तेल कंपनियों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है।

पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है।

भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.10 रुपये और डीजल 92.69 रुपये प्रति लीटर है।

भोपाल में पेट्रोल 106.52 रुपये और डीजल 91.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में तेल की कीमतों पर सबकी नजर बनी हुई है। फिलहाल आम लोगों को राहत यह है कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।