LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: 30 मई को नहीं बदले ईंधन के दाम, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पटना में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का भाव?

Petrol-Diesel Rate: 30 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा ईंधन रेट।

Petrol-Diesel Rate
पेट्रोल और डीजल की कीमत- फोटो : freepik

Petrol-Diesel Rate: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास बने हालात का असर दुनिया भर के तेल बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।

सरकार ने यह भी कहा है कि सब्सिडी वाले ईंधन का औद्योगिक कामों में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। तेल मंत्रालय के अनुसार, भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनिंग हब है। देश की 22 रिफाइनरियों की कुल क्षमता 258.1 मिलियन टन सालाना है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने घरेलू जरूरतों के लिए 243.2 मिलियन टन ईंधन का उत्पादन किया और साथ ही 61.5 मिलियन टन पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात भी किया।

Diarch GO

तेल कंपनियों ने दाम में नहीं किए बदलाव

तेल कंपनियों ने 30 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। इससे पहले 25 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 2.61 रुपये से 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। 15 मई से अब तक ईंधन की कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। कीमतों में लगातार हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है। 29 मई तक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और टूरिज्म क्षेत्र पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

कोलकाता-मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमत

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

NSIT
Nsmch

पटना में पेट्रोल डीजल की कीमत

अन्य शहरों की बात करें तो पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये और डीजल 95.55 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में देश के कई बड़े शहरों के मुकाबले ईंधन सस्ता है, जहां पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। फिलहाल तेल बाजार की नजर अंतरराष्ट्रीय हालात पर बनी हुई है। यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी देखने को मिल सकता है।