LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले देखें ताजा रेट, जानिए कहां कितना भाव

Petrol-Diesel Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट और कब आखिरी बार बढ़ी थीं कीमतें।

Petrol-Diesel Rate

Petrol-Diesel Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आम लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि वैश्विक बाजार में तेल महंगा होने के बाद भी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने खुदरा स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 25 मई को बदलाव किया गया था। उस समय पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। मई महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी आने के कारण चार बार कीमतें बढ़ाई गई थीं।

Diarch GO

पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी

सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई। फिर 23 मई को भी कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया। आखिर में 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया। इन 10 दिनों के दौरान पेट्रोल कुल मिलाकर लगभग 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है। सूरत में पेट्रोल 101.81 रुपये और डीजल 97.92 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 102.03 रुपये और डीजल 95.53 रुपये प्रति लीटर है। कानपुर में पेट्रोल 101.59 रुपये और डीजल 95.06 रुपये प्रति लीटर है।

NSIT
Nsmch

सबसे महंगा पेट्रोल कहां मिल रहा है?

अगर सबसे महंगे पेट्रोल की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर है, जो देश के प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है। इसके बाद तिरुवनंतपुरम का स्थान है, जहां पेट्रोल 115.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सबसे सस्ते पेट्रोल की बात करें तो सूची में शामिल शहरों में चंडीगढ़ सबसे आगे है। यहां पेट्रोल की कीमत केवल 98.10 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा लखनऊ और नई दिल्ली जैसे शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें कई बड़े शहरों की तुलना में कम हैं। लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और दिल्ली में 102.12 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल की कीमत

डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो तिरुवनंतपुरम में डीजल सबसे महंगा है, जहां इसकी कीमत 104.40 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। सबसे सस्ते डीजल की बात करें तो चंडीगढ़ इस सूची में सबसे ऊपर है। यहां डीजल की कीमत केवल 86.09 रुपये प्रति लीटर है, जो कई बड़े शहरों की तुलना में काफी कम है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है, लेकिन फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को अभी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है।