LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Petrol-Disel Rate: आज कितना महंगा या सस्ता है पेट्रोल-डीजल? जानें 8 जुलाई 2026 के नए रेट

Petrol-Disel Rate: 8 जुलाई 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। ज्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, जयपुर और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट और कच्चे तेल की स्थिति।

Petrol-Disel Rate

Petrol-Disel Rate: देशभर में 8 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ताजा कीमतें अपडेट की हैं। आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दाम पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसका असर फिलहाल घरेलू बाजार में नहीं दिख रहा है। ऐसे में लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलने का अभी भी इंतजार है।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सप्लाई की स्थिति और दुनिया भर में हो रहे घटनाक्रमों के कारण क्रूड ऑयल के दाम ऊपर-नीचे हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली समेत अन्य शहरों में कीमत

आज दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये और डीजल की कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.80 रुपये और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 95.65 रुपये और डीजल 88.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.69 रुपये और डीजल की कीमत 87.80 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भोपाल में पेट्रोल 106.52 रुपये और डीजल 91.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

NSIT
Nsmch

हर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अल

हर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग होने का कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स हैं। पेट्रोल और डीजल की मूल कीमत लगभग समान रहती है, लेकिन अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT), स्थानीय कर, माल ढुलाई खर्च और डीलर कमीशन अलग होने के कारण कीमतों में अंतर दिखाई देता है।