LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से मुंबई तक जारी हुए नए रेट, जानें आपके शहर में क्या है भाव

Petrol-Diesel Rate: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं। ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर के पार पहुंच गया है। तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

Petrol-Diesel Rate
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत- फोटो : freepik

Petrol-Diesel Rate: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य तनातनी का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे एशियाई शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ गया है और कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है।ताजा बाजार आंकड़ों के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। ऐसे में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आगे बढ़ोतरी होगी या नहीं, इसको लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है।

पेट्रोल और डीजल के दामों में हो सकती है बढ़ोतरी

इससे पहले मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कई विश्लेषकों का मानना है कि तेल विपणन कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 12 रुपये प्रति लीटर तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। विश्लेषकों के अनुसार पिछले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी होने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां अब भी घाटे में काम कर रही हैं। उनके मुताबिक कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 5.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 4.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

Diarch GO

4 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सरकारी आंकड़ों के अनुसार,इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को मिलाकर प्रतिदिन लगभग 550 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगा कच्चा तेल खरीद रही हैं, जबकि देश के भीतर तय कीमतों पर पेट्रोल और डीजल बेच रही हैं। हालांकि गुरुवार 4 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। सुबह 6 बजे जारी दरों के अनुसार प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में तेल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में पेट्रोल 114.54 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है, जबकि भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.98 रुपये और डीजल 100.71 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये तथा देहरादून में पेट्रोल 100.54 रुपये और डीजल 96 रुपये प्रति लीटर है।

NSIT
Nsmch