LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol diesel price: क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां देखें आज की नई कीमतें

Petrol diesel price: दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की नई कीमतें जारी की गई है। जानिए 17 मई के ताजा रेट और ईंधन महंगा होने की असली वजह।

Petrol diesel price
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : social media

Petrol diesel price: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लगातार महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। कभी पेट्रोल और डीजल महंगे हो रहे हैं तो कभी सीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं। आज एक बार फिर सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि आज यानी 17 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस फैसले के बाद आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक सभी की चिंता बढ़ गई थी। आज कीमतें स्थिर हैं, लेकिन लोग अब भी महंगे ईंधन का असर महसूस कर रहे हैं।

Diarch GO

देश के शहरों में पेट्रोल की कीमत

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर है, जबकि डीजल 90 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।कोलकाता में पेट्रोल 108 रुपये 70 पैसे और डीजल 95 रुपये 13 पैसे प्रति लीटर है।मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106 रुपये 68 पैसे चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि डीजल की कीमत 93 रुपये 14 पैसे प्रति लीटर है।चेन्नई में पेट्रोल 103 रुपये 67 पैसे और डीजल 95 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।दिल्ली-एनसीआर के दूसरे शहरों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये 76 पैसे और डीजल 90 रुपये 99 पैसे प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल 98 रुपये 47 पैसे और डीजल 90 रुपये 94 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।

हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत

कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के पार पहुंच चुकी है। हैदराबाद में पेट्रोल 110 रुपये 89 पैसे प्रति लीटर है, जबकि तिरुवनंतपुरम में इसकी कीमत 110 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 108 रुपये 92 पैसे और जयपुर में 107 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है। इस समय मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध की वजह से पूरी दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रही है।

NSIT
Nsmch

युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित

युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है, इसलिए इसका सीधा असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ रहा है।