LATEST NEWS

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘आसमान गिर जाए, न्याय होना चाहिए’, वकील के खिलाफ FIR

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी बदलाव नहीं, चेक करें रेट

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली, मुंबई, पटना, भोपाल समेत प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल रेट और कच्चे तेल की कीमत जानें।

Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today:  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 24 सितंबर 2026 को कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कल के स्तर पर ही बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं पटना में पेट्रोल की कीमत 113.35 रुपये और डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर है।

आज कच्चे तेल की कीमत क्या है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को तेज बढ़त के बाद आज कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर बना हुआ है। 24 सितंबर को ब्रेंट क्रूड करीब 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 102.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को इसमें करीब 4 फीसदी की तेजी आई थी और यह 103.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। अमेरिकी क्रूड यानी WTI करीब 91.68 से 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर है।

NSIT
Nsmch

फरीदाबाद में पेट्रोल 103.28 रुपये और डीजल 96.10 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है।

नासिक में पेट्रोल 112.46 रुपये और डीजल 98.20 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 115.41 रुपये और डीजल 100.47 रुपये प्रति लीटर है।

अहमदाबाद में पेट्रोल 102.58 रुपये और डीजल 98.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं बताई गई है। सरकार की प्राथमिकता देश में तेल की सप्लाई बनाए रखना और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर कम करने के लिए तेल कंपनियों को राहत देने जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण तेल कंपनियों को डीजल पर करीब 20 से 25 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर करीब 5 से 10 रुपये प्रति लीटर की अंडर-रिकवरी हो रही है। हालांकि, इन आंकड़ों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और दूसरी लागत के हिसाब से हो सकता है।

रूस, इराक और सऊदी अरब से तेल खरीद पर नजर

पश्चिम एशिया में सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत को पूरा करने के लिए अलग-अलग देशों से खरीद जारी रख रहा है। रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी है। इसके साथ ही इराक और सऊदी अरब से भी तेल खरीद बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय बाजार में किसी एक क्षेत्र या सप्लाई रूट पर ज्यादा निर्भरता कम करना और देश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को सामान्य बनाए रखना है।