LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG cylinder prices: पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG पर नजर, बढ़ सकते हैं सिलेंडर के दाम,जानें आज का रेट

LPG cylinder prices: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर नजर। जानें आज के ताजा रेट और आगे महंगाई की क्या संभावना है।

 LPG cylinder prices
LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर- फोटो : freepik

 LPG cylinder prices: केंद्र सरकार और तेल कंपनियों (OMCs) ने शुक्रवार, 15 मई को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया है। पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं, जबकि सीएनजी भी 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब लोगों की नजरें घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर टिक गई हैं।

मार्च महीने में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में पूरे देश में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से अभी तक एलपीजी के दामों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। इसी वजह से अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या आगे रसोई गैस भी महंगी होगी।

Diarch GO

आज के ताजा एलपीजी सिलेंडर रेट

आज के ताजा एलपीजी सिलेंडर रेट के अनुसार दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3071.5 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.5 रुपये और कमर्शियल 3024 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल 3202.5 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.5 रुपये और कमर्शियल 3237 रुपये है। बेंगलुरु में 915.5 रुपये घरेलू और 3152 रुपये कमर्शियल सिलेंडर मिल रहा है। इसके अलावा अगरतला, अहमदाबाद, अमृतसर और ईटानगर जैसे शहरों में भी अलग-अलग दरों पर एलपीजी उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी हलचल 

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा बाजार में भी काफी हलचल बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया भर में ऊर्जा संकट की स्थिति बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्ते पर सप्लाई बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल और गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। भारत भी अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए इसका सीधा असर देश में ईंधन और गैस की कीमतों पर पड़ता है।

NSIT
Nsmch

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। भारत अपनी जरूरत का करीब 55 प्रतिशत एलपीजी बाहर से मंगाता है, और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे गैस घटकों की कीमतें बढ़ने से आयात महंगा हो गया है। इसी वजह से आने वाले दिनों में घरेलू गैस और महंगी हो सकती है।