LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Price: LPG कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत! जानें आज का सिलेंडर रेट

LPG Price: देश में पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर भी महंगा हो सकता है। जानें क्या हो सकते हैं गैस सिलेंडर की नई कीमत।

LPG Price
रसोई गैस की कीमतों पर नजर- फोटो : freepik

LPG Price: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव, पश्चिम एशिया में जारी हालात और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दाम दो बार बढ़ाए जा चुके हैं। अब आशंका जताई जा रही है कि घरेलू LPG सिलेंडर भी जल्द महंगा हो सकता है।

सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई को फिर से करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए गए। इससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है। दूसरी तरफ कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी इस महीने की शुरुआत में करीब 993 रुपये बढ़ाए गए थे। अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ था और उसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Diarch GO

देश के शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत

इस समय दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3071.5 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3024 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3202.5 रुपये का बिक रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 928.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये का है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 915.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3152 रुपये में मिल रहा है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 905 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2176.5 रुपये का है। अहमदाबाद में घरेलू सिलेंडर 920 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3091 रुपये का है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1002.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3347 रुपये का बिक रहा है। वहीं लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3194 रुपये में मिल रहा है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसका असर भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। सिर्फ इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल करीब 3.90 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है।

NSIT
Nsmch

सरकारी तेल कंपनियां 

सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG और ATF की नई कीमतें जारी करती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम और रुपये-डॉलर की कीमत के आधार पर तय होती हैं।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान में हालात बिगड़ने की वजह से दुनियाभर में तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसी कारण ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में तेजी आई है और इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में भी महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चर्चा होने की संभावना है।