LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल पर राहत जारी! 31 मई को नहीं बढ़े दाम, दिल्ली, मुंबई, पटना में क्या है आज का भाव?

Petrol-Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 31 मई को कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा ईंधन रेट और राजस्थान में हड़ताल की चेतावनी।

 Petrol-Diesel Rate
ईंधन कीमतों पर बड़ा अपडेट- फोटो : freepik

Petrol-Diesel Rate: सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार 31 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देशभर में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी की गई थी। यह दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी थी।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ा है, क्योंकि कच्चे तेल का आयात महंगा हो गया है। लंबे समय तक नुकसान उठाने के बाद तेल कंपनियों ने हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

Diarch GO

पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में पेट्रोल 114.54 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है। देहरादून में पेट्रोल 100.54 रुपये और डीजल 96.00 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है।

NSIT
Nsmch

राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने दी चेतावनी

सरकार ने ईंधन की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए पहले ही कई कदम उठाए हैं। रिफाइनरियों में उत्पादन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक किया गया है। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार ईंधन की आपूर्ति को प्राथमिकता भी दे रही है। इस बीच राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकार को चेतावनी दी है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 1 जून से राज्यभर में पेट्रोल पंप संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा लेटर

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगों में वैट में कमी, ईंधन आपूर्ति की समस्या का समाधान और डीलरों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक शामिल है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने आरोप लगाया है कि बार-बार पत्र और ईमेल भेजने के बावजूद सरकार की ओर से कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। उनका कहना है कि राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कमी हो रही है, जिससे डीलरों और उपभोक्ताओं दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।