LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Patna Fuel Rate: ईरान वॉर के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल नए रेट, एलपीजी गैस-CNG ने ली राहत की सांस, बिहार में जानिए आज का भाव

Patna Fuel Rate: महंगाई के इस दौर में ईंधन की कीमतें आम आदमी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं हर बढ़ोतरी दिल की धड़कन बढ़ाती है, तो हर स्थिरता सुकून का पैगाम देती है।

Patna fuel prices steady LPG CNG rates unchanged
पेट्रोल-डीजल नए रेट- फोटो : X

Patna Fuel Rate: पटना की सुबह इन दिनों सिर्फ चाय की चुस्की से नहीं, बल्कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों की खबर से शुरू होती है। महंगाई के इस दौर में ईंधन की कीमतें आम आदमी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं हर बढ़ोतरी दिल की धड़कन बढ़ाती है, तो हर स्थिरता सुकून का पैगाम देती है।

आज की बात करें तो बाजार में एक तरह का ठहराव नजर आया है। पेट्रोल ₹105.23 प्रति लीटर और डीजल ₹91.49 प्रति लीटर पर जस का तस बना हुआ है। यानी न कोई नई मार, न कोई नई राहत बस वही पुराना हिसाब-किताब। जानकार इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की स्थिरता का असर बता रहे हैं, जिसने घरेलू कीमतों को भी फिलहाल ‘काबू’ में रखा है।

Diarch GO

एलपीजी गैस की बात करें तो 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 पर टिका हुआ है। हालांकि हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर ₹2353.50 तक पहुंच गए थे, जिससे कारोबारियों के माथे पर शिकन साफ दिखी थी। मगर आज कोई नया बदलाव न होने से आम रसोई को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

CNG के मोर्चे पर भी तस्वीर सुकून देने वाली है। ₹87.90 प्रति किलो पर स्थिर कीमतों ने वाहन चालकों को राहत दी है। खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना CNG पर निर्भर हैं, यह ठहराव किसी ‘नेमत’ से कम नहीं।

NSIT
Nsmch

सियासी गलियारों में भले ही महंगाई पर बहस तेज हो, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल नहीं होती, तब तक घरेलू बाजार भी इसी ‘संतुलन’ में चलता रहेगा। आज का दिन ईंधन बाजार के लिहाज से खामोश जरूर है, मगर यह खामोशी अपने आप में एक राहत का पैगाम है। आम जनता फिलहाल यही दुआ कर रही है कि यह ठहराव यूं ही कायम रहे, क्योंकि हर नई बढ़ोतरी अब सीधे जेब पर ‘वार’ बनकर गिरती है।