LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG cylinders: दिल्ली, पटना और मुंबई में क्या है घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर का रेट? जानें अपने शहर का दाम

LPG cylinders: 28 मई 2026 को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, पटना, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट।

LPG cylinders
14 किलो और 19 किलो सिलेंडर का भाव- फोटो : freepik

LPG cylinders: देशभर में जहां रोजमर्रा की कई चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं आज 28 मई 2026 को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिल रहे हैं। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये बनी हुई है। तेल कंपनियों की ओर से आज किसी तरह की नई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू 14.2 किलो गैस सिलेंडर के रेट अलग हैं। नई दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये है। कोलकाता में यह 939 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये का है। गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर 921.50 रुपये, नोएडा में 910.50 रुपये और बेंगलुरु में 915.50 रुपये में मिल रहा है। भुवनेश्वर में इसकी कीमत 939 रुपये है, जबकि चंडीगढ़ में 922.50 रुपये है।हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 965 रुपये में बिक रहा है। जयपुर में इसका रेट 916.50 रुपये है। लखनऊ में सिलेंडर 950.50 रुपये और पटना में 1002.50 रुपये का मिल रहा है। तिरुवनंतपुरम में इसकी कीमत 922 रुपये है।

Diarch GO

कमर्शियल  गैस सिलेंडर की कीमत

अगर कमर्शियल 19 किलो गैस सिलेंडर की बात करें तो नई दिल्ली में इसकी कीमत 3071.50 रुपये है। कोलकाता में यह 3202 रुपये और मुंबई में 3024 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये का है। गुरुग्राम में इसकी कीमत 3088 रुपये, नोएडा में 3071.50 रुपये और बेंगलुरु में 3152 रुपये है। भुवनेश्वर में कमर्शियल सिलेंडर 3238 रुपये का मिल रहा है, जबकि चंडीगढ़ में इसका रेट 3092.50 रुपये है। हैदराबाद में कमर्शियल सिलेंडर 3315 रुपये का है। जयपुर में इसकी कीमत 3099 रुपये, लखनऊ में 3194 रुपये और पटना में 3346.50 रुपये पहुंच गई है। तिरुवनंतपुरम में इसका रेट 3106 रुपये है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर भी बाजार पर पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, BPCL और HPCL हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दाम बढ़ते रहे या सप्लाई प्रभावित हुई, तो आने वाले महीनों में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं।

NSIT
Nsmch

एलपीजी का इस्तेमाल

एलपीजी का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए सबसे ज्यादा इसलिए किया जाता है क्योंकि इसे कम दबाव में आसानी से लिक्विड रूप में बदला जा सकता है। इससे बड़ी मात्रा में गैस को सिलेंडर में स्टोर करना आसान हो जाता है। इसके जलने पर धुआं और कालिख बहुत कम निकलती है, जिससे बर्तन आसानी से साफ रहते हैं।