LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Rate Today: गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत! 2 जून को घरेलू LPG के दाम स्थिर, देखें शहरवार कीमत

LPG Rate Today: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, जबकि कमर्शियल LPG और 5 किलो सिलेंडर महंगे। जानिए दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट।

  LPG Rate Today
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम- फोटो : freepik

  LPG Rate Today: 2 जून 2026 को भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने 1 जून को जारी किए गए रेट को ही बरकरार रखा है। हालांकि जून महीने की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये है। कोलकाता में उपभोक्ताओं को 879 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 868.50 रुपये में मिल रहा है। नोएडा में इसकी कीमत 850.50 रुपये है। लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर 890.50 रुपये में बिक रहा है, जबकि पटना में इसकी कीमत 952.50 रुपये है। जयपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 856.50 रुपये में उपलब्ध है।

Diarch GO

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 1,803 रुपये है। मुंबई में यह 1,755 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,913 रुपये है। चेन्नई में इसके लिए 1,968.50 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। लखनऊ में इसकी कीमत 1,920 रुपये है। पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,040 रुपये में मिल रहा है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 1,835 रुपये है।

5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के दाम 

तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। दिल्ली में इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है। यह नई दर 1 जून 2026 से लागू कर दी गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड कारोबार पर पड़ सकता है, क्योंकि उनकी संचालन लागत बढ़ जाएगी।

NSIT
Nsmch

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से करोड़ों उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि कमर्शियल गैस महंगी होने का असर आने वाले समय में बाहर मिलने वाले खाने-पीने के सामान की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। अगर आप अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर का ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को नए रेट जारी करती हैं।