LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Rate Today: घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम जारी, चेक करें आज की कीमत

LPG Rate Today: LPG सिलेंडर के 20 जून 2026 के रेट जारी हो चुके हैं। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और पटना समेत बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें।

 LPG Rate Today
गैस सिलेंडर की कीमत- फोटो : freepik

 LPG Rate Today: आज 20 जून, शनिवार को देश के अलग-अलग शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये के आसपास बनी हुई है। जून महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं होटल, रेस्तरां और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी इस महीने 42 रुपये से 53.50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मई महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है।

अगर शहरों के हिसाब से कीमत देखें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3067.50 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3256 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3198 रुपये है। अहमदाबाद में घरेलू सिलेंडर 949 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3133 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3236 रुपये है। भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3290.50 रुपये है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3400.50 रुपये है।

Diarch GO

 LPG की सप्लाई सामान्य

इस बीच राहत की बात यह है कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद देश में LPG की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन दिनों में करीब 1.47 करोड़ घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी की गई। इसी दौरान लगभग 1.36 करोड़ नई बुकिंग भी दर्ज की गई। सरकार ने साफ किया है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण सप्लाई चेन पर दबाव जरूर है, लेकिन फिलहाल देश में खाना पकाने वाली गैस की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी राज्यों में घरेलू उपयोग के लिए गैस की सप्लाई लगातार जारी है।

देश में पर्याप्त कच्चे तेल के स्टॉक

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के स्टॉक के साथ पूरी क्षमता में काम कर रही हैं। पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। साथ ही घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों में LPG का उत्पादन भी बढ़ा दिया गया है। ऐसे में फिलहाल गैस सप्लाई को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

NSIT
Nsmch