LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Cylinder Price: 14.2 किलो LPG सिलेंडर का नया रेट जारी, जानें दिल्ली से पटना तक कीमत

LPG Cylinder Price: भारत में LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी। जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत बड़े शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट।

LPG Cylinder Price
घरेलू गैस सिलेंडर की आज क्या है कीमत- फोटो : freepik

LPG Cylinder Price: भारत में LPG गैस सिलेंडर की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं। हर महीने इन कीमतों में बदलाव किया जाता है। देश के लगभग हर घर में LPG गैस का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए होता है, इसलिए इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। इस समय बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव लोगों के लिए बड़ी चिंता बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि सरकार घरेलू LPG सिलेंडर पर अब भी सब्सिडी दे रही है।

जब कोई ग्राहक घरेलू गैस सिलेंडर खरीदता है, तो सब्सिडी की रकम सीधे उसके बैंक खाते में भेज दी जाती है। यह राशि हर महीने बदल सकती है। सब्सिडी की रकम अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत और विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करती है।

Diarch GO

देश  के शहरों में गैस के दाम

आज देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं।

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3071.5 रुपये में मिल रहा है।

मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3024 रुपये का है।

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3202.5 रुपये में मिल रहा है।

NSIT
Nsmch

चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 928.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये का है।

बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 915.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3152 रुपये में मिल रहा है।

हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर की कीमत 905 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 2176.5 रुपये का है।

अहमदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 920 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3091 रुपये में मिल रहा है।

पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा 1002.5 रुपये है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 3347 रुपये का है।

रांची में घरेलू सिलेंडर 970.5 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3252 रुपये का है।

इस बार सबसे बड़ा असर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से देखने को मिला है। मई महीने की शुरुआत में ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम 993 रुपये तक बढ़ा दिए गए।इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार पर पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि गैस महंगी होने से उनका खर्च काफी बढ़ गया है। ऐसे में उन्हें खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें कम नहीं हुईं, तो आने वाले दिनों में खाने की कीमतें 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।