LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक चेक करें कीमत

LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना और रांची समेत प्रमुख शहरों में LPG का नया रेट।

LPG Price Today

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर पिछले कुछ दिनों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर आपके घर का घरेलू गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आप नया सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के एलपीजी रेट जानना जरूरी है। राहत की बात यह है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यानी ग्राहक आज भी अपने शहर के मौजूदा रेट पर ही सिलेंडर खरीद सकते हैं। अलग-अलग शहरों में एलपीजी की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,747.50 रुपये चुकाने होंगे।

मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,701 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू LPG की कीमत 968 रुपये, जबकि 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2,884 रुपये है।

NSIT
Nsmch

चेन्नई में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 2,916.50 रुपये में मिल रहा है।

लखनऊ समेत इन शहरों में कितना है गैस सिलेंडर का भाव?

बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर की कीमत 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,831 रुपये है। लखनऊ में घरेलू LPG सिलेंडर 942.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,755 रुपये का है।

नोएडा में घरेलू सिलेंडर 942.80 रुपये, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,760 रुपये का है। वाराणसी में घरेलू गैस सिलेंडर 943.10 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,757 रुपये में मिल रहा है।

रांची में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये है। यहां 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,933 रुपये देने होंगे।

घरेलू गैस सिलेंडर आखिरी बार कब महंगा हुआ?

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आखिरी बढ़ोतरी 7 जून 2026 को हुई थी। उस समय सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद घरेलू गैस की कीमत में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 1 सितंबर 2026 को हुआ था। इसके बाद से कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी स्थिर बताए जा रहे हैं।

LPG सिलेंडर का नया रेट कैसे पता करें?

एलपीजी सिलेंडर की ताजा कीमत जानने के लिए ग्राहक अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। तेल कंपनियां वहां शहर के हिसाब से नए रेट उपलब्ध कराती हैं। कीमतों में बदलाव होने पर नए दाम आमतौर पर हर महीने लागू किए जाते हैं। अगर आप सिलेंडर बुक करने वाले हैं, तो बुकिंग से पहले अपने शहर का मौजूदा रेट जरूर देख लें, क्योंकि टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण अलग-अलग जगहों पर कीमत अलग हो सकती है।