LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG सिलेंडर के दाम 192 रुपये घटे,पटना में नए रेट लागू, जानिए अपने शहर का रेट

LPG cylinder price: अगस्त महीने की शुरुआत में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखरी है।...

LPG Cylinder Price Cut Patna Gets New Rates 192 Drop
LPG सिलेंडर हुआ सस्ता- फोटो : social Media

LPG cylinder price: अगस्त महीने की शुरुआत में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखरी है। एक ओर होटल, रेस्टोरेंट और कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है, वहीं उज्ज्वला योजना के कई लाभार्थियों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं, जिनमें 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये तक की बड़ी कटौती की गई है। हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडियन ऑयल की ताजा दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये से घटकर 2738 रुपये का हो गया है। वहीं पटना में इसकी कीमत 3227 रुपये से घटकर 3018 रुपये पर पहुंच गई है। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस के दाम घटने से होटल, ढाबा, कैटरिंग और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सिर्फ दो महीनों में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 375.50 रुपये तक सस्ता हो चुका है।

Diarch GO

दूसरी तरफ उज्ज्वला योजना के कई लाभार्थियों के लिए यह महीना महंगाई का पैगाम लेकर आया है। सरकार के नए नियम के तहत 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच चार एलपीजी रिफिल करा चुके लाभार्थियों को अगस्त से 300 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी। यानी अब उन्हें सिलेंडर सामान्य उपभोक्ताओं की तरह पूरी कीमत पर खरीदना होगा। पहले इस योजना के तहत साल में 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती थी, जिसे पहले घटाकर 6 और अब 4 सिलेंडर तक सीमित कर दिया गया है।

देश में सबसे महंगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेह में बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 1196.50 रुपये है। ऐसे में कमर्शियल उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है, लेकिन लाखों उज्ज्वला परिवारों के लिए रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ने वाला है।

NSIT
Nsmch