LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

LPG Gas Cylinder: दिल्ली से पटना तक LPG के दाम जारी, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

LPG Gas Cylinder: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर का ताजा LPG रेट जरूर जान लें। दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और रांची समेत कई शहरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं।

LPG Gas Cylinder

LPG Gas Cylinder: घर का गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है या खत्म हो चुका है तो नया सिलेंडर बुक करने से पहले आपको आज का ताजा एलपीजी रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए। कई बार लोग बिना रेट देखे सिलेंडर मंगा लेते हैं और अगर किसी शहर में कीमत में बदलाव हुआ हो तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में सही रेट की जानकारी होना जरूरी है ताकि आप अपडेट रहें और किसी तरह का नुकसान न हो।

आज 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942 रुपये है। नोएडा में घरेलू गैस सिलेंडर 939.50 रुपये में मिल रहा है। गाजियाबाद में भी इसकी कीमत 939.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 941.50 रुपये है। पटना में इसकी कीमत 1031.50 रुपये है। लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर 979.50 रुपये में मिल रहा है। हैदराबाद में इसकी कीमत 994 रुपये है। बेंगलुरु में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 944.50 रुपये है। चेन्नई में यह 957.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि रांची में इसकी कीमत 999.50 रुपये है।

Diarch GO

19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

अगर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसका रेट 2738 रुपये है। नोएडा और गाजियाबाद में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2738 रुपये है। मुंबई में इसका रेट 2691.50 रुपये है। पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर 3018 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में इसकी कीमत 2860.50 रुपये है। हैदराबाद में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2985 रुपये है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 2821 रुपये है। चेन्नई में यह 2906 रुपये में मिल रहा है, जबकि रांची में इसकी कीमत 2922 रुपये है।

गैस सिलेंडर की बुकिंग

गैस सिलेंडर की बुकिंग करना अब पहले से काफी आसान हो गया है। ग्राहक व्हाट्सएप, फोन कॉल या विभिन्न पेमेंट ऐप्स के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। अगर आप इंडियन गैस के ग्राहक हैं, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से REFILL लिखकर 7588888824 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज सकते हैं। वहीं भारत गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 1800224344 पर 'Hi' लिखकर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं। अगर आप फोन कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर भी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।

NSIT
Nsmch