LATEST NEWS

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

Gold silver Rate: आज सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता? दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में गोल्ड-सिल्वर का नया भाव

Gold silver Rate: 24 मई 2026 को सोने और चांदी के ताजा दाम जानिए। एमसीएक्स और कॉमेक्स में हफ्तेभर उतार-चढ़ाव के बाद क्या रहे गोल्ड और सिल्वर रेट।

Gold silver Rate
सोने और चांदी के ताजा दाम- फोटो : freepik

Gold silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में  24 मई 2026 को ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि पूरे हफ्ते बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। कारोबारियों और निवेशकों की नजर इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर बनी रही। हफ्ते के आखिर में सोने और चांदी की कीमतें लगभग स्थिर रहीं, लेकिन बीच-बीच में तेज हलचल देखने को मिली।

एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबारी सप्ताह के पहले दिन 18 मई को सोने का भाव 1,57,737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं चांदी की कीमत 2,68,107 रुपये प्रति किलो रही। इसके बाद पूरे हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव चलता रहा। शुक्रवार 22 मई को बाजार बंद होने तक सोने का भाव बढ़कर 1,58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 2,71,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। यानी पूरे सप्ताह में कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई।

पिछले हफ्ते की तुलना में क्या है कीमत

अगर पिछले सप्ताह से तुलना करें तो 15 मई 2026 को एमसीएक्स पर सोना 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,71,226 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस हिसाब से एक हफ्ते में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में भी इसी तरह का रुख देखने को मिला। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,510.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत 75.915 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत 4,543.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी 76.295 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। यानी वैश्विक बाजार में भी हल्की गिरावट देखने को मिली।

देश के शहरों में सोने की कीमत

आज रविवार होने की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार बंद हैं। लेकिन सर्राफा बाजारों में खरीदारी करने वाले लोग अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर रहे हैं। अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के दाम अलग बने हुए हैं।

NSIT
Nsmch

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,950 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,800 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 1,19,290 रुपये है।

कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने के दाम लगभग मुंबई के बराबर हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,850 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,19,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

देश के शहरों में चांदी की कीमत

चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसकी कीमत 2,95,000 रुपये प्रति किलो है।

बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों का असर सोने और चांदी पर पड़ सकता है। निवेशक फिलहाल बाजार की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं।