LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Lab Grown Gold: लैब में बना सोना बाजार में एंट्री को तैयार, गोल्ड होगा सस्ता? जानिए कैसा होगा भविष्य का मार्केट

Lab Grown Gold: लैब में तैयार किया जाने वाला सोना केमिकल और फिजिकल तौर पर बिल्कुल उसी तरह का होगा जैसा खदानों से निकाला गया सोना होता है।

Lab Made 24K Gold Revolution Will Prices Drop
लैब में बना सोना बाजार में एंट्री को तैयार- फोटो : X

Lab Grown Gold: दुनिया में जहां अब तक लैब-ग्रोउन डायमंड ने ज्वेलरी मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, वहीं अब लैब-ग्रोउन गोल्ड को लेकर भी बाजार में जबरदस्त हलचल शुरू हो गई है। यह नया इजाद न सिर्फ ट्रेड और इनवेस्टमेंट सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है, बल्कि पारंपरिक सोना कारोबार को भी नई चुनौती देने वाला है।

लैब में तैयार किया जाने वाला सोना केमिकल और फिजिकल तौर पर बिल्कुल उसी तरह का होगा जैसा खदानों से निकाला गया सोना होता है। फर्क सिर्फ इतना होगा कि इसे जमीन से खनन करके नहीं, बल्कि कंट्रोल्ड लैबोरेट्री माहौल में एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया जाएगा। यानी यह न तो गोल्ड-प्लेटेड होगा, न ही नकली बल्कि पूरी तरह असली सोना होगा, जिसकी शुद्धता भी उच्च स्तर की होगी।

Diarch GO

इस नई टेक्नोलॉजी के तहत सोना बनाने के दो प्रमुख तरीके सामने आए हैं। पहला तरीका एटोमिक लेवल पर सोने के कण तैयार करने का है, जिसमें एडवांस पार्टिकल साइंस का इस्तेमाल होता है। हालांकि, यह तरीका अभी बेहद महंगा और सीमित दायरे में है। दूसरा तरीका रीसायकल्ड गोल्ड को शुद्ध करने का है, जिसमें पहले से मौजूद सोने को लैब में प्रोसेस कर अत्यधिक पवित्र रूप में बदला जाता है।

फिलहाल, इस टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए भारी इंफ्रास्ट्रक्चर और लागत की जरूरत है, जिससे इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी बेहतर होगी, लागत घटेगी और कीमतें भी आम ग्राहकों के लिए आकर्षक बन सकती हैं।

NSIT
Nsmch

निवेश के नजरिए से देखें तो लैब-ग्रोउन गोल्ड की वैल्यू उसके वजन और शुद्धता पर ही निर्भर करेगी। अगर यह पारंपरिक सोने के मानकों पर खरा उतरता है, तो इसकी कीमत और रीसेल वैल्यू भी उसी के बराबर रहने की पूरी संभावना है। हालांकि, शुरुआती दौर में लेबलिंग और मार्केट एक्सेप्टेंस को लेकर कुछ कन्फ्यूजन जरूर रह सकता है। लैब में बना सोना आने वाले वक्त में ज्वेलरी और निवेश की दुनिया में एक नई इंकलाबी कहानी लिख सकता है जहां टेक्नोलॉजी और ट्रेड का संगम बाजार की सूरत बदल देगा।