LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Pakistan Fuel Price: पेट्रोल 6 रुपये सस्ता, डीजल के दाम में भी राहत! जानें कहां मिला फायदा

Pakistan Fuel Price: भारत में पेट्रोल-डीजल लगातार महंगे हो रहे हैं, जबकि पाकिस्तान में सरकार ने ईंधन के दाम घटा दिए हैं। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह।

Pakistan Fuel Price
ईंधन कीमतों में बड़ी कटौती- फोटो : freepik

Pakistan Fuel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 15 मई से शुरू हुआ दाम बढ़ने का सिलसिला अब तक तीन बार हो चुका है। सिर्फ 10 दिनों के अंदर ईंधन के दाम कई बार बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान में सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें कम कर दी हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 6 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल यानी HSD में 6.80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की।इस फैसले के बाद वहां की जनता को कुछ राहत मिली है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में भी ईंधन के दाम काफी बढ़ चुके थे।

Diarch GO

कीमतें कम क्यों की गईं?

पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन और डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल में थोड़ी गिरावट आई है। साथ ही इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन यानी IFEM दरों में बदलाव हुआ है।इसी वजह से सरकार ने बेस प्राइस में बदलाव करते हुए पेट्रोल और डीजल सस्ता करने का फैसला लिया। पाकिस्तान सरकार चाहती है कि वैश्विक बाजार में आई मामूली राहत का फायदा सीधे आम लोगों तक पहुंचे।

हर हफ्ते होती है कीमतों की समीक्षा

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लिए साप्ताहिक समीक्षा प्रणाली लागू है। इसके तहत हर शुक्रवार रात को अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से नई कीमतें तय की जाती हैं। पिछले हफ्ते क्रूड ऑयल की कीमतों में थोड़ी कमी आई थी, इसलिए तय नियमों के अनुसार वहां पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए गए।

NSIT
Nsmch

IMF की शर्त भी हुई पूरी

पाकिस्तान इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF से लिए गए कर्ज की शर्तों के अनुसार आर्थिक फैसले ले रहा है। IMF ने पाकिस्तान से कहा था कि सरकार पेट्रोल और डीजल पर औसतन 80 रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी यानी टैक्स वसूले। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार पिछले हफ्ते ही यह लक्ष्य पूरा कर चुकी थी।इसी वजह से अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल थोड़ा सस्ता हुआ तो सरकार ने राहत देने का फैसला लिया।

भारत में लगातार बढ़ रहे दाम

भारत में हालात अलग हैं। यहां बीते कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़े हैं। तेल कंपनियों ने हाल में कई बार कीमतों में इजाफा किया है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।